news radar
Member
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है, जहां औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 से 350 के पार बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का औसत एक्यूआई 311 दर्ज किया गया। शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रदूषण का स्तर 380 से 400 तक पहुंच गया है, जिसमें 400 एक्यूआई के साथ चांदनी चौक राजधानी का सबसे प्रदूषित क्षेत्र रहा। इसके अलावा पूसा में 398, एनएसयूटी जाफरपुर में 384, कॉमनवेल्थ कॉम्प्लेक्स में 380, नॉर्थ कैंपस में 376, सिरी फोर्ट में 375 और जेएनयू में 368 एक्यूआई दर्ज किया गया।
वहीं पिछले दो दिनों से गंभीर श्रेणी में रहने के बाद जहांगीरपुरी के एक्यूआई में कुछ सुधार देखा गया और यह घटकर 306 पर आ गया। दिल्ली-एनसीआर में हवा की जहरीली स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं तथा सांस व दमा के मरीजों को एहतियात बरतने और बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।