एक और व्यक्ति को गिरफ्तार

news radar

New member
मिजोरम, कोलासिब : मिजोरम के कोलासिब जिले में एक सेना के जवान की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या नौ हो गई है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार नवीनतम आरोपी कोलासिब जिले के कावनपुई शहर का 31 वर्षीय निवासी है, जिसे गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। असम रेजिमेंट में कार्यरत और जम्मू-कश्मीर में तैनात 29 वर्षीय सैन्यकर्मी जकारिया ललहरियातलुआंगा 20 सितंबर को जब अपने पैतृक गांव न्यू बुइलुम लौट रहे थे, तब कोलासिब में युवाओं के एक समूह ने कथित तौर पर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी थी।

पुलिस ने इससे पहले इस मामले में एक महिला और दो नाबालिगों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से छह वयस्कों को जिला जेल भेजा गया है और दो नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड को सौंपा गया है।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि मिजोरम के गृह मंत्री के सपडांगा शनिवार को शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने और अनुग्रह राशि प्रदान करने के लिए जकारिया के माता-पिता से मिलने वाले हैं। मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने गुरुवार को इस घटना की निंदा करते हुए कहा था कि इस हत्याकांड ने राज्य और यहां के लोगों की छवि को धूमिल किया है। फिलहाल पुलिस इस सैन्यकर्मी की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
 

adults-care

New member
Before choosing a chastity lock, look at construction quality, material, design, locking components, and care requirements. Comparing these features can help you understand the differences between available choices.
 
Top