news radar
New member
अमेरिका, न्यूयॉर्क : उद्योगपति और अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी को अमेरिकी कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अमेरिका में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने अमेरिकी न्याय विभाग की याचिका को स्वीकार करते हुए गौतम अदाणी के खिलाफ धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आपराधिक आरोपों को खारिज कर दिया है। यूएस डिस्ट्रिक्ट जज निकोलस गराउफिस ने न्याय विभाग की ओर से आपराधिक मामला वापस लेने की अर्जी को मंजूरी दी। कोर्ट के इस फैसले के तहत अदाणी और अन्य पर रिश्वत और धोखाधड़ी के मामले को आगे न चलाने का निर्णय लिया गया है।
न्यायाधीश गारफिस ने सरकारी अभियोजक की उस मांग को औपचारिक रूप से स्वीकार किया, जिसमें अदाणी पर कथित रिश्वत देने की योजना में शामिल होने का आरोप हटाने की बात कही गई थी। आरोप खारिज करते हुए न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि उन्हें यकीन है कि अमेरिकी न्याय विभाग के इस फैसले का अदाणी समूह द्वारा निवेश के वादे से कोई लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने माना कि आरोप वापस लेने के फेडरल प्रॉसिक्यूटर के फैसलों की समीक्षा करने में जजों की भूमिका सीमित होती है।
इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि वे न्यायपालिका की प्रक्रिया का पूरा सम्मान करते हुए इस फैसले का विनम्रतापूर्वक स्वागत करते हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें कानून में अटूट विश्वास है और वे उन सभी लोगों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं जिन्होंने उन पर अपना विश्वास बनाए र